पुलिस के 63 हेड कांस्टेबल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद विधिवत रूप से अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) बन गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जवानों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।नए एएसआई मिलने से पुराने दारोगाओं के कंधों से विवेचनाओं का बोझ कम हो सकेगा।
जिला पुलिस मुख्यालय पर एएसआई बने पुलिसकर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने नई जिम्मेदारी को और बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कांधे पर स्टार लगने से इन पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है। पीड़ित को न्याय दिलाना और अपराधी को सजा दिलाना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

More Stories
जीएसटी चोरी करने वालों के विरुद्ध राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की
मेयर ने भूपतवाला क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्थाओं का जायजा लिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऋषिकुल मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा