हरिद्वार: पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. मुखबिर की सूचना पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने करीब 60 लाख कीमत की स्मैक के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी के खिलाफ कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में ही दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सीएम धामी के आदेश पर ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस भी बीते कुछ दिनों से लगातार ड्रग्स माफिया पर शिकंजा कस रही है. गुरुवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रानीपुर क्षेत्र में दबिश दी. इस दौरान पुलिस ने करीब 60 लाख की कीमत की स्मैक के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया
बैरागी कैंप में सिंचाई विभाग की भूमि से अवैध रूप से पेड़ काटने का मामला सामने आया
साइबर ठगो ने व्यक्ति से 1,52,002 रुपये की रकम ठगी