हरिद्वार: मनसा देवी पैदल मार्ग पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई. देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गई. गनीमत यह रही कि इसमें स्कूटी सवार को कोई नुकसान नहीं हुआ. मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर वे ऐसा करने में नाकामयाब रहे.
मनसा देवी पैदल मार्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियो बुधवार शाम का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है शाम को एक युवक मनसा देवी गया था. इसी दौरान रास्ते में उसकी स्कूटी फिसल गई. इससे पहले स्कूटी सवार युवक कुछ समझ पाता स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई. जिसके बाद स्कूटी धू-धू कर जल उठी.पहाड़ी का रास्ता होने के कारण आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पर्याप्त मात्रा में पानी न होने के कारण स्कूटी जलकर स्वाहा हो गई.

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ