अवैध निर्माण के खिलाफ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। शनिवार को दो स्थानों पर एचआरडीए की टीम ने अवैध निर्माण कार्यों को सील कर दिया। टीम ने गाडोवाली रोड (रजवाहे के पास) जमालपुर हरिद्वार में विकसित की गई अवैध कालोनी को सील किया।
वहीं राजागार्डन रोड जगजीतपुर हरिद्वार में पूर्व में सील कालोनी कुसुम एन्क्लेव में चल रहे कार्य को मौके पर रोका गया और एन्क्लेव में पीछे से रास्ता बनाने के लिए तोड़ी गई दीवार को भी सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियन्ता माधवानन्द जोशी, अवर अभियन्ता त्रिपन सिंह पंवार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर और स्टाफ मौजूद रहा।

More Stories
भूपतवाला के बलराम घाट पर 16 वर्षीय युवक गंगा में डूबा
जनपद में 17 से 20 जून तक विशेष जनकल्याणकारी शिवर आयोजित किए जाएंगे
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में स्वीप अभियान तेज किया गया