कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र में शनिवार रात एक बुजुर्ग की पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह पहरेदारी के लिए बाग में रहते थे। रात में सोते समय किसी ने हमला कर उसकी हत्या कर डाली।रविवार की सुबह चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक कनखल के बैरागी कैंप क्षेत्र की बजरीवाला बस्ती में सिंचाई विभाग की जमीन पर निर्मल नाम के व्यक्ति ने करीब 20 साल पहले आम व अमरूद के पेड़ लगाए थे। इस बाग में कई साल से निर्मल का बेटा राम कीरत देखभाल करते आ रहे थे। रोजाना की तरह शनिवार की रात में वह बाग में ठेली पर सोए थे। उसी दौरान किसी ने पत्थर और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सुबह बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बरामद हुआ तो सनसनी फैल गई।

More Stories
युवको ने नशे की हालत मे कार से श्रद्धालुओं को कुचला अपरा तफरी मची
पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को 18 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा
रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोरों के कब्जे से 25 मोटरसाइकिल बरामद की