हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार की धरती पर उत्तर प्रदेश का आलीशान भागीरथी पर्यटन आवास बनकर क्या हो चुका है. आपको बता दें कि 5 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भागीरथी पर्यटन आवास का उद्घाटन करेंगे. आखिर इस होटल की खासियत क्या कुछ अलग है और होटलों से हम बताते हैं
.होटल भागीरथी आवास में 100 कमरे हैं. इनमें 88 कमरे डीलक्स और 12 कमरे सुइट वीआईपी रूम हैं. इसी के साथ पर्यटक आवास में सेंट्रलाइज्ड एसी, 3 lift, रेस्टोरेंट और दो बैंक्वेट हॉल की सुविधा है. इसमें एक बैंक्वेट हॉल में 100 लोगों की गैदरिंग कैपेसिटी और दूसरे बैंक्वेट हॉल में डेढ़ सौ लोगों की गैदरिंग की कैपेसिटी है. इसी के साथ साथ होटल के पास ही गंगा नदी है, जिसके दर्शन आप अपने कमरे से ही कर सकते हैं. होटल के साथ ही एक छोटा सा मंदिर भी बनाया गया है.

More Stories
मेलाधिकारी ने नगर के प्रमुख मार्गों चौराहो का निरीक्षण किया
सीसीआर परिसर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया
गढ़वाल मंडल आयुक्त ने SIR प्रक्रिया का जायजा लिया