हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में स्कूटी और कार टकराने के बाद अलग-अलग समुदाय के दो गुटों में विवाद हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के मुताबिक, रविवार को मौलाना आरिफ कासमी स्कूटी से मोहल्ला चौहानान से गुजर रहे थे।उसी दौरान स्थानीय युवक वासु अपनी कार पीछे हटा रहा था। कार और स्कूटी मामूली टकराने पर विवाद हो गया। आरोप है कि वासु ने मौलाना के साथ अभद्रता की। इसकी सूचना मिलने पर मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोग विरोध में आ गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
ज्वालापुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की