जनपद की 11 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना 10 तारीख को सुबह 8 बजे शुरू होगी। मतगणना स्थल से 100 मीटर के दायरे को जीरो जोन बनाया गया है, जिसमें बिना अनुमति के कोई भी प्रवेश नहीं कर सकेगा। हरिद्वार की सभी 11 विधानसभा सीटों की मतगणना भेल स्थित शिवडेल स्कूल के परिसर में होगी।हरिद्वार की 11 विधानसभा सीटों में से पांच विधानसभा क्षेत्रों हरिद्वार शहर, रानीपुर, खानपुर, झबरेड़ा और हरिद्वार ग्रामीण के लिए 14- 14 टेबलेट लगाई गई है तथा अन्य छह विधानसभा क्षेत्रों रुड़की, कलियर, भगवानपुर, लक्सर, मंगलोर व ज्वालापुर के लिए 7-7 टेबल लगाई गयी हैं।
सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ होगी, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम की गणना शुरू हो जाएगी और उसके बाद दोनों लगातार साथ साथ चलती रहेंगी।उन्होंने बताया कि विजयी उम्मीदवार को किसी भी प्रकार के विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। सभी विजयी विधायकों को प्रशासन पुलिस सुरक्षा में उनके आवास पर भेजने की व्यवस्था करेगा।

More Stories
पिथौरागढ़ जिला कारागार में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की