आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के सातवें दौरे पर रविवार को हरिद्वार आएंगे। वे तीन दिन तक तीर्थ नगरी हरिद्वार से पार्टी के चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगे।माना जा रहा है कि केजरीवाल हरिद्वार से पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं।
केजरीवाल के दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। उनके दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वे हरिद्वार के एक होटल में मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। केजरीवाल हरिद्वार से ही प्रदेश की 70 सीटों पर पार्टी के चुनाव प्रचार का फीडबैक भी लेंगे। साथ ही अंतिम समय में चुनाव रणनीति को धार देंगे।

More Stories
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया
असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत पर हरिद्वार मे कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया