देहरादून- लंबे समय से हाशिए पर चल रहे उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी ने बड़ा झटका दिया है कांग्रेस ने झटका दे करके यह संदेश साफ दे दिया है कि पार्टी लाइन से हटकर चलने वाले लोगों के लिए यह चेतावनी है, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पत्र लिखते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है और इस लड़ाई को आप कमजोर कर रहे हैं, ।
इसलिए अगले आदेश तक आपको तमाम पदों से हटाया जाता है। आपको बता दें पिछले दिनों किशोर उपाध्याय बीजेपी नेताओं से मिलते हुए पाए गए थे, जिसके बाद से कांग्रेस में उनके खिलाफ खासी नाराजगी नजर आ रही थी, किशोर उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटाने के बाद यह संदेश साफ हो गया है कि आने वाले समय कांग्रेश के लिए सहूलियत भरा रहेगा।

More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया