डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि वन विभाग जल्द ही भोगपुर में क्रोकोडाइल पार्क बनाने का काम शुरू कर देगा। इस क्रोकोडाइल पार्क में विभिन्न स्थानों से रेस्क्यू किए गए क्रोकोडाइल्स को रखा जाएगा।
क्रोकोडाइल पार्क को सुरक्षा की दृष्टि से इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि लोग इस पार्क में आकर क्रोकोडाइल्स को नजदीक से भी देख सकेंगे।
डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की ओर से बीते तीन सालों में करीब 4300 वन्यजीवों को रेस्क्यू कर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर में लाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। इनमें सांभर, नीलगाय, सांप, बिच्छू, लेपर्ड आदि वन्यजीव शामिल है। इसके साथ ही वन विभाग आठ तेंदुए को रेडियो कॉलर कर उन पर नजर रखा रहा है। इसी के साथ हरिद्वार वन विभाग की ओर से चार हाथियों को भी रेडियो कॉलर किया गया है। भविष्य में और हाथियों को रेडियो कॉलर किए जाने के लिए योजना बनाई जा रही है। इस अवसर पर हरिद्वार वन प्रभाग की रेंज हरिद्वार के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौडियाल, श्यामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विनय राठी, चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

More Stories
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए