हरिद्वार। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क आज से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है। वन्य जीव प्रेमी आज से जंगल सफारी का लुफ्त उठाते हुए वन्यजीवों का दीदार कर सकते हैं।देहरादून की आशारोड़ी में वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत आज विधिवत रूप से इसका शुभारंभ करेंगे, पार्क की सभी 09 रेंज के गेट आज खोल दिए जाएंगे, जंगल सफारी के लिए मशहूर चीला रेंज की भी गेट आज से खोल दिए जाएंगे, जिसको लेकर पार्क प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई है।
पार्क प्रशासन की ओर से चिल्ला रेंज में सफारी करने के लिए प्रति व्यक्ति 150 रुपए शुल्क रखा गया है। विदेशी पर्यटकों के लिए यह शुल्क ₹600 रखा गया है ।जिप्सी का किराया अलग से देना पड़ेगा। एक जिप्सी में 4 लोग बैठ सकेंगे, जिसका किराया 2100 रुपए निर्धारित किया गया है।

More Stories
जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम में गैस एजेंसियो और नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
हाईवे पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में युवक की मौत हुई
जनपद में 1 अप्रैल से वृहद स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा