
मुंबई के अपतटीय क्षेत्र से एक क्रूज पोत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्ती के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
इस बीच आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें कल मुंबई तट पर एक क्रूज पर एक पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। आर्यन खान को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
वकील सतीश मानशिंदे अदालत में आर्यन खान की पैरवी की। आर्यन खान के खिलाफ प्रतिबंधित पदार्थ रखने और सेवन करने के आरोप में एनडीपीएस कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन खान एवं सात अन्य को शनिवार रात को हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ पोत पर छापेमारी के बाद उन्हें हिरासत में लिया था।

More Stories
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 27 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया