देहरादून: उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बीती देर रात करीब साढ़े 12 बजे भूकंप के झटके महूसस किए गए। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.3 रेक्टर थी। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 44 किलोमीटर की दूरी पर बताया गया है।
हरिद्वार, टिहरी, ऋषिकेश के अलावा देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए। कई लोग खौफ से अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल की नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।


More Stories
मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी
भारी बारिश से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी