उत्तराखण्ड में शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 से 70 मौतें हुई है। इसके साथ ही 3626 नए मामले आए हैं और राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 63373 हो गई है। जबकि 8731 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है वही अभी 14996 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 187 , बागेश्वर में 215 , चमोली में 238 , चंपावत में 48 , देहरादून में 699 , हरिद्वार में 535 , नैनीताल में 555 , पौड़ी गढ़वाल में 177 ,पिथौरागढ़ में 178 ,रुद्रप्रयाग में 193 , टिहरी गढ़वाल में 129 , उधम सिंह नगर में 383 और उत्तरकाशी में 89 नए मामले सामने आए हैं


More Stories
कावड़ मेले में जल संस्थान 54 ट्रैक्टर टैंकरों से पेयजल पूर्ति करेगा
जिला अस्पताल में डॉ. राजेश गुप्ता ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभाला
ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए अभियान चलाया