देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम बदलेगा बिना बारिश और बर्फबारी के पड़ रही सूखी ठंड से निजात मिलने की उम्मीद है।30 जनवरी को पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी तो 31 जनवरी से दो फरवरी तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 30 जनवरी से उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार दिखाई पड़ रहे हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के पर्वतीय इलाकों में बारिश एवं 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 31 जनवरी से दो जनवरी तक प्रदेश के सभी जिलों में बारिश के आसार है। मैदानी जिलों हरिद्वार एवं यूएसनगर में मंगलवार को सुबह शाम घना कोहरा छाए रहने और शीत दिवस रहने की संभावना है।

More Stories
अक्टूबर माह में मौसम का मिजाज बदला तापमान में भारी गिरावट हुई
हरिद्वार में तेज बारिश और ओलावृष्टि से आम जनजीवन प्रभावित हुआ
झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ